बगाबत के बाद भी Ajit Pawar बन सकते हैं डिप्टी CM, 20 साल बाद शिवसेना से होगा मुख्यमंत्री
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 01:31 PM (IST)

आज उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 6 और मंत्री शपथ ले सकते हैं. वहीं खबर है कि पार्टी के बगाबत कर बीजेपी के साथ जाने अजित पवार एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं. इसके साथ ही खबर है कि उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण से पहले शाम चार बजे शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी करेगी. शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे, एनसीपी विधायक दल के नेता जंयत पाटिल और कांग्रेस के बाला साहेब थोराट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.