Ajay Mishra Teni: संसद में आज हंगामे के आसार, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ABP Live | 20 Dec 2021 10:23 AM (IST)

दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी मामले पर सिसासत गर्म हो गई है। सत्ता के नशे में खुलेआम पत्रकारों को धमकाने वाले अजय मिश्रा टेनी अचानक गायब हो गए हैं। एबीपी न्यूज लगातार ये सवाल उठा रहा है कि गाली देने वाले टेनी की कुर्सी कब जाएगी ? तो विपक्ष का आरोप है कि सरकार जानबूझ कर टेनी को बचा रही है। इसी आरोप के साथ आज संसद में फिर टेनी के नाम पर संग्राम के आसार हैं।