Afghanistan : 24 घंटे में 13 से ज्यादा ठिकानों पर Airstrike
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 12:12 PM (IST)

अफगानिस्तान एयरफोर्स ने तालिबान पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. अलग अलग एयरस्ट्राइक में अफगानी वायुसेना ने 254 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है. जबकि 97 से ज्यादा आतंकी घायल बताए जा रहे हैं. अफगानी सेना ने 24 घंटे के अंदर काबुल, कंधार, कुंदुज, हेरात, हेलमंद और गजनी समेत आतंकियों के 13 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है.