गर्जना के साथ Barmer Airstrip पर उतरे वायुसेना के लड़ाकू विमान, देखें वीडियो
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 12:25 PM (IST)

बाड़मेर में हाइवे किनारे बने एयरस्ट्रिप का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया. हरक्यूलिस विमान की लैंडिंग के साथ उद्घाटन हुआ. ये एयरस्ट्रिप पाकिस्तान की सीमा के पास है और सामरिक लिहाज से काफी अहम है. हरक्यूलिस की लैंडिंग के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ने टच डाउन किया.जिस दौरान हरक्यूलिस ने लैंड किया उसमें राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के साथ वायुेसना प्रमुख भी मौजूद थे.