AIMIM नेता Waris Pathan का भड़काऊ बयान, कहा- '100 करोड़ पर भारी हैं 15 करोड़' | ABP Special
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 09:06 PM (IST)

ओवैसी की पार्टी के नेता वारिस पाठन ने 100 करोड़ पर 15 करोड़ के भारी पड़ने वाला ये भड़काऊ बयान 15 फरवरी को दिया. कर्नाटक के कलबुर्गी में मुस्लिम समाज का सम्मेलन चल रहा था और उसी में वारिस ने विवादित बयान दे डाला. नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई इलाकों में प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली के शाहीनबाग में रोड पर दो महीने से धरना चल रहा है.