PM Modi के Birthday पर 2 करोड़ लोगों को Vaccine लगाने का लक्ष्य
ABP News Bureau | 17 Sep 2021 11:29 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज बीजेपी कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टीकाकरण में लोगों की मदद करेंगे.