जो किसान नेता सरकार के पक्ष में जाएगा, वो घर वापस नहीं जा पाएगा...- हन्नान मोल्लाह, महासचिव, AIKS
ABP News Bureau | 02 Dec 2021 01:52 AM (IST)
भारतीय किसान सभा (All India Kisan Sabha) के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ सदस्य किसान नेताओं ने मोर्चा की बैठक में बताया है कि सरकार की ओर से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर फ़ोन किया जा रहा है. यानी सरकार संयुक्त किसान मोर्चा से तो बात करने को तैयार नहीं है लेकिन व्यक्तिगत फ़ोन कर के मोर्चे में फूट डालने की कोशिश की जा रही है.