अहमद मसूद की तालिबान को चेतावनी, कहा - तालिबान ने खूनखराबा बंद नहीं किया, तो अंजाम बुरा होगा
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 11:30 PM (IST)

तालिबान अफगानिस्तान के लगभग हर हिस्से पर काबिज़ हो चुका है, लेकिन पंजशीर घाटी में वो अभी भी कब्ज़ा नहीं कर पाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजशीर घाटी में तालिबान के लड़ाकों और नॉरदर्न अलायंस के बीच ज़बरदस्त लड़ाई छिड़ गई है. इस क्षेत्र में तालिबान के लड़ाके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें अहमद शाह मसूद के लड़ाकों से कड़ी टक्कर मिल रही है.