ट्रंप के दौरे से 'भूतहा शहर' वाला दाग मिटाने के लिए बेकरार आगरा! | ABP Special
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 09:30 PM (IST)

साल 2000 मार्च के महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन बेटी चेल्सिया के साथ पांच दिनों के भारत दौरे पर आए थे. उस समय क्लिंटन जब आगरा पहुंचे तब सुरक्षा कारणों से पूरा रास्ता खाली करवा करवा दिया गया था. लोगों को रास्तों पर रहने की इजाजत नहीं मिली. सुनसान रास्ता देखकर लौटे क्लिंटन के दिमाग पर ताज की खूबसूरती से ज्यादा आगरा का खालीपन छप गया और मोहब्बत के शहर को क्लिंटन ने वीरान करार दिया.