Agni-Prime Missile का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण, 2000 किलोमीटर की सीमा तक है मारक क्षमता
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 02:14 PM (IST)
भारत ने आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ओडिशा के तट पर डॉ अब्दुल कलाम टापू पर अग्नि सिरीज की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया. नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से कम्पोजिट मैटिरियल से बनी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर सटीक पाई गई है.