SRK Death Threat: सलमान के बाद SRK को मिली जान से मारने की धमकी, क्या इसके पीछे है लॉरेंस गैंग?
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 Nov 2024 03:25 PM (IST)

Shah Rukh Khan Gets Threat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी ने एक्टर की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज में धमकी भरा कॉल किया था. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. अब खबरें आ रही हैं कि आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी ने धमकी भरा कॉल कर 50 लाख रुपये की डिमांड की थी.