Petrol-Diesel के बाद अब LPG के भी बढ़े दाम, आज से 50 रुपये महंगा होगा घरेलू गैस सिलिंडर
ABP News Bureau | 22 Mar 2022 08:25 AM (IST)

लोगों को आज महंगाई का डबल झटका लगा है और पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने आज एलपीजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 50 रुपये महंगा कर दिया है. इससे जनता की रसोई का बजट और बढ़ जाएगा और लोगों की जेब पर बड़ा असर आएगा.