Gyanvapi और Taj Mahal के बाद अब Qutub Minar पर कलह
ABP News Bureau | 10 May 2022 09:22 PM (IST)

देश में एक तरफ अजान और हनुमान पर घमासान चल रहा है तो दूसरी तरफ काशी, मथुरा का नारा बुलंद हो रहा है। इसी बीच अब देश के तीन शहरों में माहौल गर्म हो गया है। ज्ञानवापी के साथ-साथ अब ताजमहल और कुतुबमीनार पर भी किचकिच शुरू हो गई है। अयोध्या बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने ताजमहल के 22 कमरों को खोलने को लेकर कोर्ट में याचिका दी है। तो दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में भी कुतुब परिसर में पूजा-पाठ को लेकर हिंदू संगठनों ने आज प्रदर्शन किया है।