Delhi Coaching Center Case के बाद MCD ने 34 कोचिंग किए सील। Delhi News | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Aug 2024 11:12 AM (IST)
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद एमसीडी की सीलिंग की कार्रवाई जारी है. एमसीडी ने पांच और कोचिंग बेसमेंट को सील किया है. इस तरह से अब तक वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली जोन में 34 कोचिंग बेसमेंट को सील किया जा चुका है. एमसीडी ने इस बात की जानकारी दी. बुधवार (31 जुलाई) को एमसीडी ने वेस्ट दिल्ली में तीन और साउथ दिल्ली जोन में दो कोचिंग बेसमेंट को सील किया. 200 कोचिंग सेंटर्स को नोटिस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार में 30 कोचिंग बेसमेंट को सील किया गया है. वहीं 200 कोचिंग सेंटर्स को नोटिस जारी किया गया है.