बंगाल के बाद गोवा में भी दीदी का 'खेला' शुरू.. एक हाथ में शंख तो दूसरे हाथ में क्रॉस !
ABP News Bureau | 19 Dec 2021 01:18 AM (IST)

गोवा में ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव के लिए तृणमूल और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की है. एमजीपी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है. ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल और एमजीपी मिलकर काम करेंगी और आगामी चुनाव को जीतने से इस गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता.