Ayodhya के बाद यूुपी में Mathura पर महाभारत, क्या BJP ने बदल दिया अपना एजेंडा? | UP Election
ABP News Bureau | 01 Dec 2021 08:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के चुनाव में कर्म का मुद्दा आगे रहेगा या फिर धर्म का? सवाल पूछने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक नारा दिया है- नारा है अयोध्या..काशी में मंदिर निर्माण जारी है.. मथुरा की तैयारी है. यूपी विधानसभा चुनाव के माहौल में डिप्टी सीएम का ये नारा इस बात का इशारा कर रहा है कि बीजेपी ने चुनाव में हिंदुत्व की पिच पर बैटिंग करने का फैसला किया है. केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के बाद बीजेपी में इस लाइन पर बयान देने वालों की बाढ़ आ गई है. और इसीलिए ये सवाल पूछना लाजिमी हो गया है कि चुनाव में धर्म बड़ा है या फिर कर्म?