Lockdown की घोषणा के बाद PM Modi ने ट्वीट कर कही ये बात
ABP News Bureau | 24 Mar 2020 10:24 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध होंगी. केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारें इसे सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी.साथ मिलकर, हम COVID -19 से लड़ेंगे और एक स्वस्थ भारत बनाएंगे.