Afghanistan: काबुल में एक साथ कई रॉकेट दागे जाने की खबर
ABP News Bureau | 30 Aug 2021 10:44 AM (IST)

असवाका न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये रॉकेट काबुल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क लैबजार खैरखाना क्रॉसरोड पर मौजूद एक गाड़ी से दागे गए जिसे एयरपोर्ट पर मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. एक जलती हुई गाड़ी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. ये खबर ऐसे वक्त पर आई है जब कल ही अमेरिका ने ड्रोन अटैक कर ISIS के बड़े फिदायिन हमले को नाकाम करने का दावा किया था. अमेरिका ने कल एक घर और विस्फोटकों से भरी कार को निशाना बनाया जिसमें दस लोग मारे गए थे.अमेरिका की इस कार्रवाई से तालिबान नाराज है, तालिबान ने कहा है कि कल काबुल एयरपोर्ट छोड़ने के बाद अमेरिकी सेना ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकेगी.