Afghanistan: काबुल एयरपोर्ट पर फिर छिड़ी लड़ाई, अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और अज्ञात हमलावरों के बीच जंग
ABP News Bureau | 23 Aug 2021 12:05 PM (IST)

काबुल एयरपोर्ट पर एक बार फिर संघर्ष छिड़ा हुआ है. जर्मन सेना के मुताबिक़ अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और अज्ञात हमलावरों के बीच लड़ाई में एक सैनिक की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं. ये लड़ाई काबुल एयरपोर्ट के उत्तरी दरवाज़े के पास शुरू हुई.