Afghanistan: सेना और अफगान लड़ाकों ने Taliban से आजाद कराए 3 जिले
ABP News Bureau | 20 Aug 2021 11:01 PM (IST)

अफगानिस्तान के पंजशीर की घाटी में यूनाइटेड फ्रंड और तालिबान में जंग छिड़ी हुई है और इसी जंगी हालात के बीच हामिद डडगार का दवा है कि अफगानी सेना ने 3 जिले तालिबानी कब्जे से आजाद कराए हैं. दावा किया जा रहा है कि बालाहिसर, देहसला और बानो जिलों को तालिबान के कब्जे से मुक्त कराया गया है. इसके साथ ही देहसला में अफगानी झंडा लहराने की तस्वीर भी यूनाइटेड फ्रंट की तरफ से जारी की गई है.