'वहां 20 साल में जो बना, सब खत्म हो गया' भारत लौटने पर अफगानियों ने बयां किया दर्द
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 06:12 PM (IST)

दिल में तालिबान का खौफ और आंखों में दिखे दर्द के आंसू... आज जब काबुल से वतन वापसी करने के वालों के चेहरे पर यही दिख रहा था. वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान से 107 भारतीय समेत 168 लोग काबुल से वापस लौटे. इंडियन एयरफोर्स का विमान छोटी बच्चियों और महिलाओं को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा। काबुल से लौटे लोगों के चेहरे पर तालिबानी जुल्म का दर्द साफ साफ दिखा.