Afghanistan Crisis: Delhi में अफगानी दूतावास के बाहर छात्र जमा हुए
ABP News Bureau | 16 Aug 2021 01:05 PM (IST)

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं और हथियारबंद तालिबान लड़ाके राष्ट्रपति भवन में टहल रहे हैं। इसी बीच पूरी दुनिया में तालिबान और अफगानिस्तान की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। लोग इसे अमेरिका की हार भी कह रहे हैं।