Kabul से भारत आने के बाद रो पड़ीं अफगानी सांसद, बयां किया अपना दर्द
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 12:09 PM (IST)
काबुल पर एक सप्ताह पहले तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में स्थिति खराब होती जा रही है. मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय वायुसेना वहां से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा हुआ है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी है. दोहा के रास्ते 168 भारतीय नागरिकों को लेकर एक एयरफोर्स का एक विमान आज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा. इस विमान में कुछ अफगानी नागरिक भी पहुंचे हैं.