Afghanistan से आए लोगों की भारत सरकार से मांग, कहा - जो वहां फंसे हैं, उन्हें भी भारत लाया जाए
ABP News Bureau | 07 Sep 2021 05:37 PM (IST)

अफगानिस्तान से आए लोग तालिबान के कारण अपना सब कुछ पीछे छोड़ आने के गम और हिंदुस्तान में गुजर-बसर की उम्मीद में हैं. हिंसा और डर से निकल कर आए लोग भारत सरकार को धन्यवाद कह रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि अभी भी जो लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं उन्हें भी भारत लाया जाए.