'दरिंदा, अनपढ़, आतंकी...'- Afghan Refugee महिलाओं से सुनिए Taliban के जुल्म की डरावनी दास्तान
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 01:02 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है. तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के लोग डरे और सहमे हुए हैं. लोग अपना देश छोड़कर जा रहे हैं. तालिबान का औरतों पर जुल्म जारी है. उन्होंने कामकाजी महिलाओं पर कई तरह की बंदिशें लगा दी हैं. भारत में रहने वाली अफगानी महिला शरणार्थियों ने तालिबान के जुल्म की कहानी एबीपी न्यूज संग साझा की है.