Corona संकट पर Congress नेता Adhir Ranjan की President को चिट्ठी, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
ABP News Bureau | 10 May 2021 04:43 PM (IST)

देश में कोरोना बेकाबू रफ्तार के साथ बढ़ रहा है. देश के कई राज्यों में स्थिति कोरोना के चलते बेहद खराब हो चुकी है और अस्पतालों में ना बेड बचा है और ना ही ऑक्सीजन और दवाईयां की पर्याप्त व्यवस्था है. ऐसे में कोरोना के विकराल रूप और लोगों की हो रही लगातार मौत के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति रामनाथ कविंद को पत्र लिखकर फौरन संसद के विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.