'PM Modi को ग्लानि है तो इस्तीफा दें, सोशल मीडिया छोड़ने से क्या होगा?'- Adhir Ranjan
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 09:24 AM (IST)

कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी जी का सोशल मीडिया छोड़ने का नया हथकंडा राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाना है. इसके साथ ही उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि PM Modi को ग्लानि है तो इस्तीफा दें, सोशल मीडिया छोड़ने से क्या होगा? बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया. पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि वो सोशल मीडिया को छोड़ने का विचार कर रहे हैं. पीएम के इस ट्वीट से कई सवाल उठने लगे हैं.