Adar Poonawalla को मिल रही पॉवरफुल लोगों से धमकियां, बोले- फोन कॉल्स सबसे बुरी चीज
ABP News Bureau | 01 May 2021 08:54 PM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुखिया अदार पूनावाला का कहना है कि फोन कॉल सबसे बुरी चीज है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने रहस्योद्घाटन किया है कि उन्हें COVID-19 वैक्सीन के लिए बड़ी संख्या में फोन कॉल्स आ रहे हैं और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.