कार्यकर्ता BJP-कांग्रेस के, वोट Kejriwal को...संयोग या प्रयोग ? | Master Stroke
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 10:33 PM (IST)

दिल्ली में 70 में से 62 सीटें यानी 88% का सक्सेस रेट. जिस जमाने में राजनीति विश्वास के संकट से गुजर रही हो, वहां अरविंद केजरीवाल का करीब 90 फीसदी नंबरों से पास होना बहुत बड़ा संदेश है. वैसे देश के इतिहास में 100 फीसदी नंबरों से भी सरकारें पास हुई हैं. सिक्किम में दो-दो बार ऐसा हो चुका है. 1989 में और 2009 में. लेकिन ये सिक्किम नहीं दिल्ली थी. जहां मुकाबला त्रिकोणीय था. लेकिन आम आदमी पार्टी ने उसे एकतरफा बना दिया.