ABP Opinion Poll: AAP, BJP या कांग्रेस कौन करेगा दिल्ली की परेशानी दूर? ये मिला जवाब
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 08:46 PM (IST)

दिल्ली के 33 फीसदी लोगों का मनाना है कि दिल्ली की परेशानी को आम आदमी पार्टी ही दूर कर सकती है. वहीं 17 फीसदी लोग बीजेपी के साथ गए हैं. ये बात एबीपी न्यूज़ के सर्वे में निकल कर सामने आई है. इस सर्वे में 69.50 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है. ABP न्यूज़-सीवोटर के सर्वे में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती हैं.