Afghanistan Crisis: काबुल में फंसे भारतीयों से abp न्यूज की बातचीत EXCLUSIVE
ABP News Bureau | 17 Aug 2021 12:32 PM (IST)

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने की कवायद में जुटा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, जितने भारतीय काबुल एयरपोर्ट पर थे, सभी को लेकर भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर प्लेन ने उड़ान भरी है. राजनयिकों के अलावा कम से कम 30 अन्य भारतीय नागरिक भी एयर फ़ोर्स के विमान से भारत लाए जा रहे हैं.