ABP-Cvoter: CM Nitish Kumar की अपनी ही पार्टी में पकड़ हुई है कमजोर ? | Breaking | Lallan Singh
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Dec 2023 08:42 PM (IST)

बिहार के सियासी गलियारे में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर हलचल तेज है. मंगलवार (26 दिसंबर) को मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि बाद में जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने इसका खंडन कर दिया. इस बीच नीतीश कुमार को लेकर भी कयास लगाया जाने लगा कि कहीं मुख्यमंत्री फिर से एनडीए में तो नहीं जाने वाले हैं? अगर ऐसा हुआ भी तो एक बड़ा नेता उनके लिए पैरवी करने को तैयार है.