Bhupendra Patel Cabinet में करीब 26 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 11:04 AM (IST)

गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा...दोपहर डेढ़ बजे राजभवन में 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. कनु भाई देसाई और नरेश पटेल का मंत्री बनना तय है...दोनों के पास शपथ ग्रहण के लिए फ़ोन आया है. मंत्रिमंडल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी और महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है...जातीय समीकरण को बिठाने के साथ-साथ साफ-सुथरी छवि के नेताओं को कैबिनेट में तरजीह दिए जाने की रणनीति है...पहले मंत्रियों का शपथग्रहण कल ही होना था लेकिन नए चेहरों को लेकर पेच फंसने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया गया...सूत्रों के मुताबिक़ भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, जिसपर अंदरुनी कलह बढ़ गई है.