यूपी में शुरू हुई पक्ष-विपक्ष की ABCD, लेकिन BJP ने इसे भी बनाया एक चुनावी हथियार | UP Election
ABP News Bureau | 02 Jan 2022 10:10 PM (IST)

उत्तरप्रदेश के चुनावी मंच पर इन दिनों प्रचार की भाषा आरोप और प्रत्यारोप की एबीसीडी में लिखी जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह अपनी रैलियों में जनता को ए से अपराध, बी से भाई भतीजावाद, सी से करप्शन और डी से दंगा पढ़ा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी यूपी के मतदाताओं को सिखा रही है ABCD यानि 'अब बीजेपी छोड़ दी।' मगर बीजेपी खुद सीटों की एक अलग ए बी सी डी.. से अपनी सत्ता की राह तैयार कर रही है.