UP Election: AAP का बड़ा ऐलान- सरकार बनी तो देंगे 300 यूनिट तक फ्री बिजली
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 01:52 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए सक्रिय हो चुकी है. पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपने 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम के एलान भी कर दिया है. इस बीच आप नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने राज्य में आप की सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर हर सभी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.