Mumbai के पास समंदर में डूबा जहाज, 146 लोग बचाए गए | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 18 May 2021 01:01 PM (IST)

सोमवार को जब ताउते तूफान मुंबई से गुजरा था, उस वक्त एक जहाज 'बार्ज P305' मुंबई हाई में फंस गया था. इस जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे. अब इस जहाज के डूबने की खबर सामने आई है. बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 146 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि जहाज में सवार बाकी 171 लोगों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है.