Kanpur में 'कलमा' पर कलह, अभिभावकों ने जताया विरोध | पंचनामा
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 07:33 PM (IST)
स्कूल की गेट पर बैठकर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे हैं... तस्वीरें यूपी के कानपुर की है। जहां एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को कलमा पढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। परिजनों का दावा है कि बच्चों को स्कूल में जबरदस्ती कलमा पढ़ाया जा रहा है। स्कूल की एक किताब में श्लोक और प्रतिज्ञा के साथ-साथ किताबों में दुआ भी लिखी हुई है।