Omicron के खतरे के बीच एक अच्छी खबर, देश में 50% लोगों को लगी Vaccine की दोनों Dose
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 12:21 PM (IST)

वैक्सीनेशन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है, स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है कि देश में पचास फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। करीब अड़तालीस करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सभी योग्य लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है