Pune की Chemical Factory में लगी भीषण आग, 15 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
ABP News Bureau | 07 Jun 2021 07:53 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में 15 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में अभी भी कई करीब 6 लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका है. केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है.