Delhi : Dwarka में सड़क में समाई गाड़ी.... लोगों ने लगाया ठेकेदार और अफसरों पर आरोप...
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 10:48 PM (IST)

द्वारका सेक्टर 18 में जिस जगह पर गाड़ी सड़क में समा गई वहां इलाके के लोग इकट्ठा हैं, बेहद नाराज है. चश्मदीद लोगों ने बताया कि गाड़ी अचानक ही जमीन में समा गई. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि ठेकेदार और अफसरों ने मिलकर रोड बनाने में पैसा खाया. इनके इसी भ्रष्टाचार की वजह से इतनी पॉश कॉलोनी की सड़क अक्सर टूट जाती है. इतना ही नहीं थाना यहां से 5 मिनट की दूरी पर है फिर भी पुलिस एक घंटे बाद आई.