Gurugram में 9 साल के बच्चे की हत्या, CCTV में साथ नजर आया एक शख्स
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 09:39 AM (IST)

दिल्ली से सटे गुरूग्राम में 9 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वारदात मानेसर की है, 9 साल का सोहेल 2 जनवरी शाम करीब नौ बजे अपने घर के बाहर से लापता हो गया. घर वालों ने 10 बजे पुलिस में शिकायत की लेकिन सोहेल का कहीं भी पता नहीं चला. 3 जनवरी को सोहेल की लाश मानेसर में ही एक खाली प्लॉट में मिली. उसके शरीर पर पत्थरों से कई वार किए गए थे. पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली तो एक शख्स सोहेल को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा, पोस्टमार्टम में और भी चौकाने वाले खुलासे सामने आए है.