फिर आग से दहली दिल्ली, कपड़ा गोदाम में आग से 9 की मौत, 10 घायल | Top 25
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 10:08 PM (IST)

दिल्ली के किरारी में कपड़ा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत. दस घायल. पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री सतेंद्र जैन. केजरीवाल सरकार ने 10-10 लाख मुआवजे का एलान किया. नागरिकता कानून पर लखनऊ में हिंसा और आगजनी के मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा. साजिश के सबूत मिले. यूपी के रामपुर में नागरिकता कानून पर उत्पात मचाने वाले 100 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई.