पिछले 24 घंटे में कोरोना से 895 लोगों की हुई मौत
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 11:09 AM (IST)

देश में कोरोना की दूसरी लहर का संकट अभी भी बरकरार है. रोजाना 40 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,506 नए कोरोना केस आए और 895 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले शुक्रवार को 42,766 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 41,526 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 915 एक्टिव केस कम हो गए.