7th Phase Voting: Tejashwi Yadav और Tej Pratap Yadav ने डाला वोट | Lok Sabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Jun 2024 01:53 PM (IST)
ABP News: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार (1 जून) को हो रही है. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. इसी बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, ''मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और उन लोगों के खिलाफ वोट करें जो संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. हमने आपको पहले भी कहा है कि बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा और हम 300 सीटें पार करेंगे.''