इजरायल के हमले में 7 लोगों की हुई मौत | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Aug 2024 10:56 AM (IST)
इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है. इजरायली हमले से भड़के लेबनान ने उत्तरी इजरायल की ओर कम से कम 320 रॉकेट दागे हैं. हालांकि, आयरन डोम ने उत्तरी इजराइल में लेबनानी रॉकेटों को रोकने का प्रयास किया. अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हिज्बुल्लाह को सबक सिखाने के लिए सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, लेबनान ने उत्तरी इजरायल की ओर कम से कम 320 रॉकेट दागे हैं. लेबनानी मीडिया ने बताया कि मिसाइलें और ड्रोन पश्चिमी गैलील की ओर बढ़ रहे हैं. आयरन डोम ने उत्तरी इज़राइल में लेबनानी रॉकेटों की एक श्रृंखला को रोकने का प्रयास किया.