6th Phase Voting: 3 बजे तक मतदान का आंकड़ा आया, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग | Loksabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 May 2024 07:04 PM (IST)
6th Phase Voting : छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर तीन बजे तक ओवरऑल 49% मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 70 प्रतिशत हुआ है. बिहार और दिल्ली में 3 बजे तक 45%,जम्मू कश्मीर में 44%, हरियाणा में 46%, झारखंड में 54% मतदान, यूपी में 44% और ओडिशा में 3 बजे तक 48% मतदान हुआ है. दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर 32.18 फीसदी, ईस्ट दिल्ली सीट पर 34.24 फीसदी, नई दिल्ली सीट पर 31.66 फीसदी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर 37.31 फीसदी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट पर 35.72 फीसदी, साउथ दिल्ली सीट पर 33.49 फीसदी और वेस्ट दिल्ली 34.12 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.