BSP में बड़ी सेंधमारी, 6 विधायक SP में हुए शामिल | UP Election 2022
ABP News Bureau | 30 Oct 2021 01:43 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पहले बड़ी सेंधमारी की है. अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसपी के 6 विधायक पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए. बीएसपी के इन विधायकों के नाम सुषमा पटेल, हरगोविंद भार्गव, असलम चौधरी, असलम राइनी, हाकिम लाल बिन्द और मुज्तबा सिद्दीकी हैं. जबकि सीतापुर से बीजेपी विधायक राकेश राठौड़ भी एसपी में शामिल हो गए हैं.