Jammu and Kashmir : पुंछ में Encounter का 5वां दिन, सेना का ऑपरेशन जारी...
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 02:18 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान भिम्बर गली में शुक्रवार को एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के साथ ही दो जवान शहीद हो गए. शहीद होने वाले का नाम सिपाही विक्रम सिंह नेगी और सिपाही योगम्बर सिंह है. ये दोनों एनकाउंटर के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में इन्होंने दम तोड़ दिया.