देश में आज आए Corona के 53 हजार के करीब नए मामले, कोविड मामलों में तेज गिरावट जारी | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 21 Jun 2021 12:54 PM (IST)

कोरोना महमारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है. नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में रोजाना 60 हजार से कम लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. इस साल अप्रैल-मई में रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख तक पहुंच गया था. यानी कि वायरस का फैलाव पहले से काफी कम हुआ है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी काफी ज्यादा है.