विराट के बल्ले से निकला 50वां शतक ... और फैंस का दिन बन गया
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Nov 2023 02:14 PM (IST)
50वां शतक लगाने वाले विराट कोहली पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली ने अपने इस 50वें शतक से महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए थे, जिसका रिकॉर्ड पिछले कई सालों से टिका हुआ था.